पीएससी-संशोधित मॉडल उत्तर आधार पर चयन सूची जारी करने मांग को लेकर प्रदर्शन
रायपुर
पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध करते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आज यहां बूढ़ापारा में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी है कि गड़बड़ी की जांच कर दोषी अफसर-कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर वे सभी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रतियोगी संघर्ष मंच के बैनर पर रायपुर समेत प्रदेश के सैकड़ों पीएससी परीक्षार्थी आज सुबह यहां एकजुट हुए। इसके बाद वे सभी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 2020 की प्रारंभिक परीक्षा में कई गड़बड़ी हुई है, लेकिन इसकी जांच नहीं कराई जा रही है। जबकि इस गड़बड़ी से सैकड़ों अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं।
उनकी मांग है कि 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी, के संशोधित मॉडल उत्तर की गड़बड़ी को तुरंत दूर किया जाए। वहीं उसका संशोधित मॉडल उत्तर एवं उसके आधार पर मुख्य परीक्षा की चयन सूची जारी की जाए। आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के कटआॅफ मार्क्स वर्गवार परिणाम के साथ ही जारी किए जाए। सभी विषयों के मान पुस्तकों की सूची जारी कर या संशोधित उत्तर/विलोपित प्रश्नों के प्रमाण/स्त्रोत उपलब्ध कराएं। मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

पाठको की राय